लाडली बहना योजना को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है, कि लाड़ली बहना योजना की 11वीं किश्त समय से 5 दिन पहले यानी कि 10 तारीख की बजाए 5 अप्रैल को ही लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित की जाएगी।

राज्य की मोहन सरकार हर महीने की 10 तारीख को लाड़ली बहना योजना का पैसा खाते में अंतरित करती है, लेकिन अब ये तारीख बदल दी गई है। इसकी जानकारी खुद सीएम मोहन यादव ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर करके दी।

आपको बता दें कि शिवरात्रि के त्योहार के कारण महिलाओं को 10वीं किस्त 10 मार्च के बजाय 1 मार्च को ट्रांसफर की गई थी। अब सीएम के पोस्ट से अंदाजा लगाया जा रहा है कि सरकार 5 अप्रैल तक महिलाओं को 11वीं किस्त भेज देगी।

इस योजना के लाभार्थियों के लिए कई शर्तें थीं। इसमें कहा गया कि बहनें आयकर के दायरे में नहीं आनी चाहिए, संयुक्त परिवार के पास पांच एकड़ से अधिक जमीन नहीं होनी चाहिए, परिवार का कोई भी व्यक्ति सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए। जिन लोगों के घर पर ट्रैक्टर या चार पहिया वाहन नहीं है, पूर्व सांसद, विधायक या पंचायत सदस्यों की पत्नी, इन लोगों को इसका लाभ नहीं मिलेगा।