सीहोर में वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस टेक्नोलॉजी के सात छात्रों पर हनुमान चालीसा पढ़ने पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाए जाने के मामले में शिवराज सरकार ने सख्ती दिखाई है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हनुमान चालीसा हिंदुस्तान में नहीं पढ़ेंगे तो कहां पढ़ेंगे। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मुद्दा यह नहीं है कि क्या पेश किया जा रहा है। हनुमान चालीसा के बाद शोर के कारण अन्य छात्रों ने शिकायत की थी। कलेक्टर को मामले की जांच करने का आदेश दिया है। 


नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इस मामले में कोई जुर्माना नहीं लगाया जाएगा, हमने कॉलेज को सूचित कर दिया है। अगर हिंदुस्तान में हनुमान चालीसा का जाप नहीं होता है, तो कहां होगा? हम छात्रों को समझा सकते हैं। 

गौरतलब है कि सीहोर में वीआईटी के छात्रों ने होस्टल रूम में हनुमान चालीसा पढ़ा गया था। होस्टल में 20 छात्र एक साथ आए और उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसे लेकर कुछ छात्रों ने मैनेजमेंट से शिकायत कर दी। इसके बाद मैनेजमेंट ने छात्रों की अगुवाई करने वाले 7 छात्रों को जुर्माने का नोटिस थमा दिया था।