MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बीते कुछ दिनों से झमाझम बारिश का दौर जारी है. कई जिलों में अति भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने रविवार को 6 ज़िले में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है. जबकि, कई जिलों में तेज बारिश का ‘यलो अलर्ट’ जारी किया गया है.

इन जिलों में अति भारी बारिश होने की संभावना-

अगर हम बीते 24 घंटों की बात करें तो मध्य प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई. मौसम विभाग ने रविवार यानी 10 सितंबर को 6 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इनमें दतिया, मुरैना, भिंड, टीकमगढ़, छतरपुर और निवाड़ी जिला शामिल है.

यहां मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना-

हालांकि, मौसम विभाग ने 34 से ज्यादा जिलों में आज मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में भोपाल, शाजापुर, देवास, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, विदिशा, गुना, शिवपुरी, मुरैना, दतिया, भिंड, टीकमगढ़, सतना, रीवा, शहडोल, अनूपपुर, नीमच, मंदसौर, उज्जैन, धार, इंदौर, आगर-मालवा, राजगढ़, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, डिंडोरी, जबलपुर, कटनी, उमरिया, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर और श्योपुर शामिल हैं.

MP में बारिश का दौर जारी-

मध्य प्रदेश में लंबे समय बाद मानसून पर दौर शुरू होने से किसानों को राहत मिली है. वहीं, प्रदेश में बारिश के रिकॉर्ड में भी बढ़ोतरी हुई है. अब तक 28.16 इंच बारिश हुई है, जो सामान्य से 17 प्रतिशत कम है. यानी अब तक राज्य में बारिश का आंकड़ा 33.38 इंच छूना चाहिए था जो इससे काफी कम है.