हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ी घोषणा की है।अब हिमाचल सरकार पहली बेटी के बाद परिवार नियोजन अपनाने वाले परिवार को 2 लाख रुपए 2 बेटियों के बाद एक लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए किये गए इस फैसले के तहत इंदिरा गांधी बालिका सुरक्षा योजना के तहत 1 बेटी के बाद परिवार नियोजन अपनाने वाले परिवार को 35 हजार रुपए के स्थान पर 2 लाख रुपए करने तथा 2 बेटियों के बाद 25 हजार रुपए के स्थान पर 1 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि एसआरएस डाटा 2018-20 के अनुसार हिमाचल प्रदेश में लिंगानुपात 950 है, जो देश में तीसरे स्थान पर है। उन्होंने कहा कि अब हमें पहले स्थान पर आने के लक्ष्य को हासिल करना होगा, जिसके लिए कन्या भ्रूण हत्या को रोकना अनिवार्य है।