भोपाल। ट्विटर पर विवादित ट्वीट को लेकर सीइओ पराग अग्रवाल को पत्र लिखा गया है. ट्विटर सीइओ पराग अग्रवाल को मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने यह पत्र लिखा है. गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सीइओ पराग अग्रवाल को ट्वटिर पर किए जा रहे धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले और विवादित ट्वीट को लेकर पत्र लिखा है।
पत्र में उन्होंने कंपनी के सीइओ से कहा है कि ट्विटर का उपयोग कुछ लोगों के द्वारा धार्मिक भावनाएं को आहत करने और देश—प्रदेश की सामाजिक समरसता बिगाड़ने के लिए किया जा रहा है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सीइओ पराग अग्रवाल से कहा है कि इस तरह के ट्वीट होने से पहले उनका पहले परीक्षण किया जाना चाहिए और उन्हें ट्विटर पर आने से रोका भी जाना चाहिए। इतना ही नहीं, ऐसे ट्वीट करने वाले अकाउंट को प्रतिबंधित भी किया जाना चाहिए।