MP News: मध्यप्रदेश के उमरिया जिले से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई हैं। दरअसल, यहां पाली रोड पर रविवार देर रात करीब दो बजे तेज रफ़्तार से आती हुई एक कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में खनिज विभाग शहडोल में पदस्थ निरीक्षक पुष्पेंद्र त्रिपाठी, लोक सेवा प्रबंधक अविनाश दुबे समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

खबरों के मुताबिक, ये लोग रिश्तेदारों के साथ बर्थडे पार्टी मनाने एक ढाबे पर गए हुए थे। बीतें रविवार को पुष्पेंद्र त्रिपाठी के रिश्तेदार रीवा से शहडोल आए हुए थे। उन्हीं का बर्थडे मनाने ये सभी लोग गए थे।

तभी देर रात वापस लौटते समय कार अनियंत्रित होकर एक बड़े पेड़ से भीषण तरीके से टकरा गई। जिससे कार में सवार सभी पांच व्यक्तियों की जान चली गई। हादसे के समय कार की रफ़्तार काफ़ी तेज थी।

हादसे के समय कार में शहडोल में पदस्थ पुष्पेंद्र त्रिपाठी खनिज इंस्पेक्टर, अवनीश दुबे जिला प्रबंधक लोक सेवा शहडोल, प्रकाश जगत जिला पंचायत शहडोल, दिनेश सारीबा सब इंजीनियर गोहपारू और रीवा से आए अमित शुक्ला सवार थे।