MP News: मध्यप्रदेश के मंडला जिले से भीषण सड़क हादसे की एक ख़बर सामने आई हैं. दरअसल, मंडला में NH-30 पर बीती देर रात एक बड़ा हादसा हो गया.

यहां पर सामने की तरफ से आ रहे तेज़ रफ़्तार ट्रक ने बोलेरो कार में टक्कर मार दी. जिससे बोलेरो में सवार चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई.

जबकि, दो अन्य घायल यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह भीषण हादसा जिले के बिछिया थाना क्षेत्र में 26-27 सितंबर की देर रात को हुआ.

ख़बरों के मुताबिक, बोलेरो बिछिया की ओर जा रही थी, तभी बरखेड़ी गांव के पास रायपुर की तरफ से आ रहे सरियों से भरे ट्रक से टक्कर हो गई. जिससे चार लोगों की जान चली गई.