दीपावली का त्यौहार सर पर है ऐसे में दिन-दिनभर घर के कामों और साफ-सफाई में ही निकल जाता है। वहीं त्योहार में घर की साफ-सफाई सजावट और अन्य तैयारियों में शरीर को भी काम करने के लिए और भी अधिक एनर्जी की आवश्यकता होती है। वो जिससे शरीर को ऊर्जा मिलती है, वो है हमारा खान-पान।
जिस पर काम ज़्यादा हो जाने के चलते ध्यान ही नहीं जाता। त्योहार में तैयारियों के साथ-साथ सेहत का भी ध्यान रखा जा सके इसके लिए कुछ छोटे-छोटे स्नैक्स तैयार करके रखें। जिन्हें काम करते हुए भी खाया जा सकता है। साथ में सुबह ऐसा नाश्ता करें जो दिनभर आपके शरीर एनर्जेटिक रखे।
सूखे मेवों के स्नैक्स
विशेषज्ञ कहते है कि मुट्ठी भर चने वा मूंगफली से छोटी-छोटी भूख मिटाई जा सकती है। इनके अलावा अखरोट, काजू बादाम मखाना को नमक काली मिर्च, जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर के साथ घी में हल्का सा भूनकर भी खाया जा सकता है। इसी तरह पीनट बटर में शहद अलसी, ओट्स दालचीनी पाउडर, चॉकलेट चिप्स और नारियल बूरा मिलाकर इसके लड्डू बना लें। इन एनर्जी बाइट्स को दिन में कभी भी खाया जा सकता है ये इंस्टेंट एनर्जी का सोर्स होते हैं।
🏏 खेल
त्योहार की तैयारियों में कैसे मैंटेन रहे एनर्जी लेवल, जानिए कुछ खास टिप्स
त्योहार में घर की साफ-सफाई सजावट और अन्य तैयारियों में शरीर को भी काम करने के लिए और भी अधिक एनर्जी की आवश्यकता होती है।