Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आज सेना और पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक आतंकी को मार गिराया गया. सेना और कुपवाड़ा पुलिस टीम ने संयुक्त ऑपरेशन में कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर के अमरोही इलाके में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक आतंकवादी को मार गिराया. सेना ने आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद भी जब्त किया है. फ़िलहाल, सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है.
आतंकी को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी-
सूत्रों ने बताया कि इस मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है. मारे गए अज्ञात आतंकवादी का शव और अपराध सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद कर लिया गया है. हालांकि, दूसरे आतंकी को पकड़ने के लिए अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है.
कुलगाम में तीन जवान शहीद हो गए-
कल कुलगाम में आतंकियों से मुठभेड़ में 3 जवान शहीद हो गए. आतंकी संगठन PAFF ने इसकी जिम्मेदारी लेते हुए इसे अनुच्छेद 370 हटाए जाने का बदला बताया है. सेना को कुलगाम जिले के हलाण वन क्षेत्र के ऊंचे इलाकों में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस के साथ संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान ही शुक्रवार देर रात को जवानों और आतंकियों के बीच झड़प हो गई, जिसमें 3 जवान घायल हो गए.