अमेरिका में विमान सेवा ठप हो गई है। विपान सेवा ठप हो जाने के कारण एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ लग गई है और अफरातफरी का माहौल है। फेडरल एविएशन के सर्वर में आई खराबी के कारण सभी उड़ानों को जमीन पर उतार दिया गया है।
फेडरल एविएशन के सर्वर से ही उड़ान के दौरान पायलटों को खतरों या हवाई अड्डे की फैसिलिटी सर्विसेज और उससे संबंधित प्रक्रियाओं में किसी बदलाव को लेकर चेतावनी दी जाती है। अमेरिका की फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने बताया है कि उड़ान प्रणाली में गड़बड़ी आने के बाद यह आदेश जारी किया गया है।
इस आदेश के बाद अमेरिकी हवाई अड्डों पर यात्रियों की भीड़ के कारण अराजकता का माहौल बन गया है। एफएए ने बताया कि उनकी टीम सिस्टम में आई गड़बड़ी को दूर करने की कोशिश कर रही है।
FAA के मुताबिक़ इस खराबी के बाद NOTAM (नोटिस टू एयर मिशन) जारी किया गया। नोटम एक चेतावनी होती है, जिसमें एक निश्चित हवाई क्षेत्र में सभी उड़ानों को प्रतिबंधित कर दिया जाता है। नोटम अक्सर किसी मिसाइल या दूसरे हवाई उपकरणों के परीक्षण के दौरान जारी किया जाता है, जिससे सामान्य विमान परिचालन को खतरा पैदा होने का अनुमान होता है।