Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. आतंकी को पकड़ने के लिए देर रात बडगाम में सुरक्षाबलों ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया. सुरक्षाबलों ने बडगाम जिले से 4 आतंकियों को पकड़ लिया है.

जानकारी के मुताबिक, सेना को यहां से भारी मात्रा में हथियार भी मिले हैं. माना जा रहा है कि आतंकी ने बड़ी साजिश का प्लान तैयार किया था.

इससे पहले कुलगाम में भी मिली बड़ी कामयाबी-

इससे पहले सेना को जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में भी बड़ी कामयाबी मिली. कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों ने दो आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. उन्होंने यहां से पांच 'हाइब्रिड' आतंकियों की पहचान भी कर ली है.

सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसकी जानकारी पुलिस ने दी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यहां से 2 पिस्तौल, 3 हैंड ग्रेनेड, 1 यूबीजीएल, दो पिस्टल मैगजीन, पिस्तौल की 12 राउंड, एके 47 की 21 राउंड सहित भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया.