कल, 8 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा को 2022 का अंतिम चंद्र ग्रहण होगा। यह वर्ष दूसरा चंद्र ग्रहण होगा। भारत में भी ये चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। सबसे पहले चंद्र ग्रहण देश में अरुणाचल प्रदेश में देखा जाएगा। देश के पूर्वोत्तर राज्यों में पूर्ण चंद्र ग्रहण, जबकि अन्य स्थानों पर, आंशिक चंद्र ग्रहण का दृश्य होगा।
चंद्र ग्रहण 5.28 से शुरु होकर 6.19 पर समाप्त हो जाएगा। 2022 का अंतिम ग्रहण 08 नवंबर, मंगलवार को देश और दुनिया में देखा जाएगा। यह ग्रहण एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। यह 15 -दिन के अंतराल पर दूसरा ग्रहण है,वहीं वर्ष का अंतिम सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर था।
चंद्र ग्रहण ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक लग जाएगा। पूर्ण चंद्र ग्रहण भारत के उत्तरपूर्वी राज्यों में देखा जाएगा। भारत के अलावा, चंद्र ग्रहण 08 नवंबर को अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, एशिया में भी दिखाई देगा। यह चंद्र ग्रहण देव दीपवाली की तारीख पर कार्तिक पूर्णिमा पर पड़ रहा है।
चंद्र ग्रहण शाम के समय भारत में दिखाई देने लगेगा। आइए हम 08 नवंबर को चंद्र ग्रहण से संबंधित सभी जानकारी और प्रभावों को विस्तार से जानें ...
यह कार्तिक माह की पूर्णिमा तारीख पर 2022 का दूसरा चंद्र ग्रहण होगा। 8 नवंबर को, चंद्र ग्रहण भारत में 05: 28 पर शुरू होगा और सुबह 06: 19 में समाप्त होगा।
भारत में कहां-कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण
दिवाली के बाद अब कार्तिक पूर्णिमा पर भी चंद्रग्रहण देखने को मिलेगा। 15 दिन के अंतराल पर यह दूसरा ग्रहण होगा। भारत में इस पूर्ण चंद्र ग्रहण को देखा जा सकेगा। भारत के कुछ हिस्सों में पूर्ण चंद्रग्रहण जबकि ज्यादातर हिस्सों में आंशिक चंद्रग्रहण देखने को मिलेगा। भारत में ग्रहण की शुरूआत 08 नवंबर को चंद्रोदय होने के साथ शुरू हो जाएगा।
देश में यहां दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण
• भारत में 08 नवंबर की शाम को जैसे ही चंद्रोदय होगा सबसे पहले पूर्वोत्तर की दिशा में सबसे पहले चंद्र ग्रहण देखने को मिलेगा। अरुणाचल प्रदेश में सबसे पहले पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखाई देगा।
देश के इन हिस्सों में दिखेगा आंशिक चंद्र ग्रहण
पूर्वोत्तर के क्षेत्रों को छोड़कर भारत के अधिकांश हिस्सों में आंशिक चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। दुनिया में यहां देखा जा सकेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण
• एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, उत्तरी पूर्वी यूरोप, उत्तरी अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका के अधिकांश हिस्से में साल का आखिरी चंद्र ग्रहण का नजारा दिखाई देगा।
यहां नहीं दिखेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण
08 नवंबर को दक्षिणी पश्चिमी यूरोप और अफ्रीका में ग्रहण दिखाई नहीं देगा ।
इस राशि और नक्षत्र में लगेगा चंद्र ग्रहण
ज्योतिष गणना के मुताबिक साल का यह चंद्र ग्रहण 08 नवंबर 2022 को मेष राशि और भरणी नक्षत्र में लगेगा। मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल होते हैं और इस दिन ये तीसरे भाव में वक्री अवस्था में रहेंगे। इसके अलावा चंद्रमा राहु के साथ मौजूद होंगे और सूर्य केतु, शुक्र और बुध के साथ स्थित होंगे। देवगुरु बृहस्पति अपनी स्वयं की राशि मीन और शनिदेव भी अपनी स्वयं की राशि मकर में विराजमान रहेंगे।