Amarnath Yatra: जम्मू-श्रीनगर के बीच हाईवे पर भूस्खलन की घटना सामने आई है. दरअसल, यह भूस्खलन रामबन जिले में हुआ है. जिसके चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया है. इस कारण जम्मू से श्रीनगर तक अमरनाथ यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई. जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है.

अमरनाथ यात्रा फिलहाल रोकी गई-

अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को रामबन में भूस्खलन के कारण सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अधिकारियों ने बताया कि रामबन जिले में राजमार्ग NH-44 पर भूस्खलन के कारण जम्मू से श्रीनगर और श्रीनगर से जम्मू लौटने वाले तीर्थयात्रियों की आवाजाही फ़िलहाल रोक दी गई है.

बता दें कि अमरनाथ यात्रा 31 अगस्त तक चलेगी. अधिकारियों ने बताया कि मारोग रामबन में भूस्खलन से राजमार्ग बाधित हो गया है. सड़क से मलबा हटाने तक अमरनाथ यात्रा स्थगित रहेगी.

ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी-

ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी कर कहा, 'लोगों को सलाह दी जाती है कि वे यातायात नियंत्रण इकाई की पुष्टि के बिना NH-44 पर यात्रा न करें'. ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि मलबा हटाने का काम जारी है.