प्रशांत किशोर भले ही कांग्रेस में नहीं आए हो लेकिन कांग्रेस के कई राज्य संगठन प्रशांत किशोर के फार्मूले को लागू करने के मूड में दिखाई दे रहे हैं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी भी प्रशांत किशोर के बताए रास्ते पर चलने की तैयारी कर रही है..!
कांग्रेस 2023 के विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए कई कमेटियां बना रही है:
कमलनाथ के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस मजबूती के लिए PK के सुझावों को अपनाने को तैयार है। इसकी शुरुआत समितियां बनाकर की जा रही है। समन्वय समिति, प्रचार समिति, रणनीति समिति के साथ डेमेज नियंत्रण के लिए अलग से समिति गठित की जा रही है। यह कांग्रेस कमेटियां सूक्ष्म स्तर पर काम करेगी।
प्रशांत किशोर के द्वारा दिए गए फार्मूले की पहली प्रयोगशाला मध्यप्रदेश बनने जा रही है? कांग्रेस में संचार को मजबूत करने के प्रशांत किशोर द्वारा दिए गए सुझावों को MP में लागू किया जाएगा? क्या वजह है कि कांग्रेस 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले मप्र में एक दर्जन कमेटियां बना रही है। खास बात यह है कि हर जिले में अलग कमेटी बनेगी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी की अध्यक्षता में वचनपत्र समिति की महत्वपूर्ण बैठक जारी है। pic.twitter.com/cUoEkcrnVB
— MP Congress (@INCMP) May 12, 2022
मध्य प्रदेश में चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस एक और बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है सत्ता पाने की ललक में कांग्रेस के तमाम छात्र एक ही बैनर के नीचे बैठते हुए नजर आ रहे हैं|
वचनपत्र समिति की बैठक :
— MP Congress (@INCMP) May 12, 2022
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी की अध्यक्षता में वचनपत्र समिति की महत्वपूर्ण बैठक जारी है।
बैठक में डॉ. गोविंद सिंह जी, सुरेश पचोरी जी, अरूण यादव जी, अजय सिंह जी समेत वचनपत्र समिति के सभी सदस्य शामिल हैं। pic.twitter.com/rKxU2ITgCM
फोकस विधानसभा चुनाव पर है और मंजिल सत्ता है। 2018 का चुनाव जीतने वाली कांग्रेस का आत्मविश्वास बढ़ा है। वह जानते हैं कि अगर हम एकजुट हों तो संगठन मजबूत होता है और थोड़े से प्रयास से उन्हें सत्ता में लौटने से कोई नहीं रोक सकता। इसलिए पार्टी हर संभव कदम उठा रही है।