2019-20 में एमपी में, 9,590 ट्रांसजेंडर बच्चों ने स्कूलों में दाखिला लिया, उत्तर प्रदेश 20,273 नामांकित बच्चों के साथ नम्बर वन था, यूपी और एमपी में देश का लगभग आधा हिस्सा था। 

2019-20 सत्र में देश भर के स्कूलों में नामांकित हर छठा ट्रांसजेंडर बच्चा मध्य प्रदेश में था। ऐसे नामांकन में मध्यप्रदेश दूसरे नंबर पर है। उस सत्र में देश भर में 61,214 ट्रांसजेंडर बच्चों ने नामांकन किया।

सरकार की दी गयी जानकारी के अनुसार दिल्ली, उत्तराखंड, ओडिशा, पंजाब, आंध्र प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, मिजोरम और नागालैंड जैसे राज्यों में ट्रांसजेंडर नामांकन शून्य थे। यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इनफार्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन (UDISE) के इनपुट के आधार पर मंत्रालय द्वारा सूची तैयार की गई ।

"स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिए सर्व शिक्षा अभियान जैसी योजनाएं हैं। 

"राज्य में अभी ट्रांसजेंडर के लिए कोई विशेष योजना नहीं है। उन्हें अन्य नियमित योजनाओं के तहत ही लक्षित किया जाता है।"