मुंबई में सात मंजिला इमारत में भीषण आग से 7 लोगों की मौत हो गई.  40 से ज्यादा लोग आग की चपेट में आ गए जिनमे पांच की हालत गंभीर है. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है.

आग मुंबई के गोरेगांव में G+5 बिल्डिंग में लेवल 2 की आग लगी. दमकल विभाग की 10 गाड़ियों ने गोरेगांव वेस्ट की जय भवानी नाम की बिल्डिंग में लगी इस आग को काफी मशक्कत के बाद बुझा दिया है. सभी घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है.

अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही उन्होंने  तुरंत अपनी गाड़ियों को घटनास्थल पर भेज दिया. ये आग मुंबई के गोरेगांव वेस्ट की 5 मंजिला इमारत में लगी थी. सभी घायल लोगों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

मुंबई पुलिस के मुताबिक रेस्क्यू किए गए 7 लोगों की मौत हो गई है. वहीं पांच की हालत गंभीर बताई जा  रही है. इसमें  कुल 30 लोगों को बचाया गया है.