MP News: मध्यप्रदेश के मुरैना से एक बड़े हादसे की ख़बर सामने आ रही हैं. दरअसल, मुरैना जिले के नूराबाद के पास बानमोर स्थित साक्षी फूड प्रोडक्ट फैक्ट्री के बॉयलर से गैस रिसाव होने पर 5 मजदूरों की मौत हो गई. कुछ मजदूर घायल भी हुए हैं.
ख़बरों के मुताबिक, गैस रिसाव सेफ्टी टैंक में से हुआ. सभी मृतक मजदूर सेफ्टी टैंक की सफाई करने के लिए उतरे थे. तभी ये दर्दनाक हादसा हो गया. सभी घायल मजदूरों को सांस लेने की तकलीफ़ के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
हादसे की सूचना मिलते ही तुरंत स्थानीय जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर मौजूद हैं. फ़िलहाल, फैक्ट्री को खाली करा लिया गया है. पुलिस बल भी घटनास्थल पर तैनात हैं. तो वहीं, जानकारी के मुताबिक, 5 मृतकों में से तीन सगे भाई हैं.