मध्यप्रदेश में आगामी विधान,सभा चुनाव को लेकर देश-प्रदेश के बड़े नेताओं के दौरे जारी हैं। इसी सिलसिले में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन सागर पहुंचे। कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका मध्यप्रदेश का पहला दौरा है।
खड़गे ने सागर के कजलीवन मैदान में आमसभा को संबोधित किया। इस दौरान खड़गे ने कहा- मैं 53 साल का हिसाब दे रहा हूं, बीजेपी जनता का अपमान कर रही है। मध्य प्रदेश में हमने लोकप्रिय वोट जीता, लेकिन वह हमसे छीन लिया गया। मुझे बताओ किसने छींटाकशी की। यहां मध्य प्रदेश में जो सरकार बनी है वह अवैध है, वैध नहीं है। उन्होंने हमारे विधायकों को चुरा लिया और आप लोकतंत्र की बात करते हैं।
कांग्रेस का अपमान किए बिना उनका खाना नहीं पचता। कहते हैं कि कांग्रेस ने 70 साल में क्या किया, मैं कहता हूं कि हमने जो किया उसके कारण मोदी पीएम बने, चौहान सीएम बने, नहीं तो हमें घर बैठना पड़ता। हमने संविधान बनाया, लोकतंत्र बचाया। चुनाव के समय उनको संत रविदास जी की याद आई। वे 9 साल तक पीएम रहे और 18 साल तक मध्य प्रदेश में भाजपा का शासन रहा तब उन्हें संत रविदास की याद नहीं आई।
अगर यहां मेरी पार्टी की सरकार बनी तो यहां संत रविदास के नाम पर यूनिवर्सिटी खोली जाएगी, यह देखकर कमल नाथ ने कहा, मैं यह बात आपकी अनुमति से कह रहा हूं। ये वोट के लिए नहीं, हम दिल से करते हैं।
यह मत सोचो कि चौहान ने क्या दिया, राशन दिया, यह दिया, वह दिया। सबसे बड़ा लाभ इस देश के संविधान ने दिया है। खड़गे ने अखबार की कतरन दिखाते हुए कहा कि यहां वे रविदास के मंदिर की बात कर रहे हैं, लेकिन दिल्ली में संत रविदास के मंदिर पर बुलडोजर चला दिया गया। ये लोग इसके सबूत मांगते हैं.।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा-कमलनाथ में मैं नाथ को पकड़ता हूं और कमल को छोड़ता हूं। कमलनाथ जो कहते हैं वो करते हैं इसीलिए तो नाथ हैं, नाथ यानि ऋषि साधु।
वहीं हरि सिंह गौर को याद करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- उन्होंने संविधान बनाने में मदद की, हम उन्हें याद करते हैं और वह सागर के सच्चे सपूत थे।
खड़गे मध्यप्रदेश में सागर से चुनावी शंखनाद किया। पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन और जनसभा में उमड़ी भीड़ के बाद कांग्रेस के लिए इस कार्यक्रम में एससी वर्ग को शामिल करना बड़ी चुनौती है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का कार्यक्रम पहले 13 अगस्त को तय था, लेकिन 12 अगस्त को पीएम नरेंद्र मोदी का सागर दौरा भी तय था, जिसके चलते उनका दौरा रद्द कर दिया गया फिर 22 अगस्त को कार्यक्रम तय हुआ।
पिछले 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने बीजेपी को काफी नुकसान पहुंचाया था। बुन्देलखण्ड में 22 प्रतिशत और सागर जिले में 21 प्रतिशत एससी वर्ग के मतदाता हैं। 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में बुंदेलखंड की 26 सीटों में से 15 पर बीजेपी, 9 पर कांग्रेस और 1-1 सीट एसपी-बीएसपी ने जीती थी. 2013 में हुए चुनाव में बीजेपी ने 22 सीटें जीती थीं जबकि कांग्रेस को सिर्फ 4 सीटें मिली थीं. इस तरह बीजेपी को बुंदेलखण्ड से 7 सीटों का नुकसान हुआ।
एमपी में एससी वर्ग के लिए 35 विधानसभा सीटें आरक्षित हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को इन सुरक्षित सीटों पर झटका लगा था। वहीं 2013 में बीजेपी ने 28 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस को सिर्फ 4 सीटें और बीएसपी को 3 सीटें मिली थीं। 2018 में बीजेपी ने 18 और कांग्रेस ने 17 सीटों पर जीत हासिल की थी। बीजेपी अब इन सीटों पर अपनी संख्या बढ़ाने की कोशिश में है।
मल्लिकार्जुन खड़गे सागर में करीब डेढ़ घंटे रुके। इसके बाद वे दोपहर करीब 1.30 बजे राजधानी भोपाल के लिए रवाना हुए।