मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 25 जुलाई से शुरू होने वाला था। लेकिन अब सूत्रों के हवाले से ख़बर मिल रही है कि मानसून सत्र अगस्त तक आगे बढ़ सकता है।
जानकारी के अनुसार, विधानसभा का मानसून सत्र अगस्त तक आगे बढ़ाने का प्रस्ताव गवर्नर के पास भेजने की तैयारी शुरू हो गई हैं।
पंचायत एवं नगरी निकाय चुनाव को देखते हुए नेता प्रतिपक्ष डॉ.गोविंद सिंह ने सरकार से यह आग्रह किया। पार्टी सूत्रों के अनुसार, जिसके बाद दोनों पक्षों में सहमति बन गई हैं। अब जल्द ही गवर्नर इस पर अंतिम फ़ैसला ले सकते हैं।