भोपाल के रहने वाले राहुल नेमा KBC की हॉट सीट पर नज़र आने वाले हैं। आदेगांव (सिवनी) के झंडावाले परिवार के विजय नेमा (संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण संभाग भोपाल ) एवं शिवकुमारी नेमा के सुपुत्र राहुल नेमा (लकी) आज रात्रि 9 बजे 'कौन बनेगा करोड़पति' में अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर मौजूद रहेंगे। यह शो गुरुवार और शुक्रवार को सोनी टीवी पर टेलीकास्ट होगा। राहुल भोपाल मे सरकारी बैंक में असिस्टेंट मैनेजर हैं। पहली बार नेमा समाज से कोई इस कार्यक्रम में आया है।
दिव्यांग होते हुए भी राहुल का ज्ञान, आत्मविश्वास और विपरीत परिस्थितियों से संघर्ष करने की क्षमता अदभुत है। परिवार का कहना है कि कार्यक्रम को अवश्य ही देखें। पतंजलि योग समिति के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष नेमा ने भोपाल के राहुल नेमा को नरसिंहपुर नेमा समाज की तरफ से बधाई दीं है, ओर कहाँ की ये पूरे नेमा समाज के लिए बहुत ही गौरव की बात है।