मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार 30 सितम्बर को हरदा जिले के दौरे पर हैं। इस दौरान सीएम शिवराज ने जिलेवासियों को 3855 करोड़ रुपये की सौगात दी। सीएम ने हरदा में 88 कार्यों का भूमिपूजन किया। साथ ही सीएम शिवराज ने 33 कार्यों का लोकार्पण भी किया और मुख्यमंत्री किसान सम्मेलन में सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता राशि का वितरण किया।

कार्यक्रम हरदा के नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया गया। किसान सम्मेलन में 3855 करोड़ 59 लाख रुपये की लागत के कुल 88 विकास कार्यों का लोकार्पण और 12 करोड़ 33 लाख रुपये के कुल 33 कार्यों का लोकार्पण और "किसान सम्मेलन" में ₹4559 करोड़ 62 लाख के 122 कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। सीएम शिवराज ने क्षेत्रवासियों को ₹3517 करोड़ की मोरण्ड एवं गंजाल बांध परियोजना की भी सौगात दी।

इस मौके पर बोलते हुए सीएम शिवराज ने कहा, ₹266 करोड़ की लागत की 42 सड़कें और पुल-पुलियों का भूमिपूजन हुआ। ₹36.49 लाख के अत्याधुनिक सुविधायुक्त सीएम राइज स्कूल का निर्माण किया जा रहा है। सीएम राइज स्कूलों में लैब, लाइब्रेरी, प्लेग्राउंड, स्मार्ट क्लास के साथ ही घर से स्कूल और स्कूल से घर छोड़ने के लिए बस भी होगी।

सीएम शिवराज ने आगे बोलते हुए कहा, आज हरदा की धरती पर एक नया इतिहास रचा जा रहा है। सपना साकार हो रहा है और संकल्प पूरा हो रहा है। आज दो सिंचाई परियोजनाओं का मैंने शिलान्यास किया है। इन सिंचाई योजनाओं के बाद हरदा का कोई गांव असिंचित नहीं रहेगा। 100% गांव में सिंचाई के लिए पानी मिलेगा।