मिसरोद थाना क्षेत्र स्थित सलैया में 13 साल की किशोरी से दुष्कर्म मामला सामने आया है। आरोपी किशोरी के मोहल्ले में ही रहने वाला है और कुछ दिनों से उसका पीछ कर उसे परेशान कर रहा था। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर बलात्कार जान से मारने की धमकी और पोक्सो एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 13 साल की किशोरी इलाके में रहती है और सातवीं कक्षा में पढ़ती है। उसके मोहल्ले में विकास अटूटे नमक युवक रहता है। मोहल्ले में रहने के कारण वह विकास को जानती है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब एक सप्ताह से विकास उसका पीछा कर उसे परेशान कर रहा था। वह कहता था मेरे साथ घूमने चलो नहीं तो तुम्हारे फोटो वायरल कर दूंगा।

स्कूल बस आने से पहले साथ ले गया

किशोरी ने बताया की कल बुधवार सुबह करीब 7.45 बजे के आसपास वह घर से कुछ दूरी पर स्कूल बस आने का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान वहां पर विकास पहुंचा था। उसने धमकाते हुए कहा था कि मेरे साथ यदि नहीं चली तो तेजा फोटो वायरल कर दूंगा। डर के कारण किशोरी उसके साथ बाइक पर बैठकर चली गई आरोपी उसे होटल द अर्थ लेकर पहुंचा। वहां जान से करने की धमकी देकर उससे दुष्कर्म किया। दोपहर करीब 3.00 बजे के आसपास आरोपी ने उसे छोड़ दिया था। घटना की जानकारी पीड़िता ने परिजन को घर पहुंचकर दी। इसके बाद परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।