भोपाल के सतपुड़ा भवन में एक बार फिर से आग लगने की ख़बर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सतपुड़ा भवन के 6वें माले पर अधजली फाइलों और कचरे में आग लग गई। मौके पर पुलिस बल और फायर ब्रिगेड के अधिकारी मौजूद हैं।
बताया जा रहा है कि कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। हालांकि अभी आग के कारणों का पता नहीं चल सका है। केवल आठ माह में दूसरी बार सतपुड़ा भवन के आग की चपेट में आने से सुरक्षा समेत फिर कई सवाल उठ खड़े हुए हैं।
आपको बता दें, कि आठ माह पहले भी इसी बिल्डिंग में लगी थी। भीषण आगजनी की घटना में सरकार को करोड़ों का नुकसान हुआ था।
विधानसभा चुनाव से पहले लगी इस आग पर सियासी भी जमकर भड़की थी। तब विपक्ष का आरोप था कि आगजनी का कारण तत्कालीन सरकार द्वारा अपने भ्रष्टाचार के सबूतों का सफाया करना था।