मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के मानस भवन में लोधी-लोधा-लोध क्षत्रिय महासभा द्वारा अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी कार्क्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में लोधी-लोधा-लोधा क्षत्रिय महासभा, मप्र द्वारा मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल,संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह लोधी भी उपस्थित रहे।
इस मौके पर बोलते हुए सीएम यादव ने कहा, "अपनी प्रतिभा, योग्यता और उपलब्ध संसाधनों से ऐसा कार्य करें कि पूरे देश को आप पर गर्व हो।" हमें गर्व है... हमारे पूर्वज राजा हृदय शाह जी को ब्रिटिश शासन जैसी महाशक्ति भी कभी झुका नहीं सकी। मध्य प्रदेश सरकार ने अमर बलिदानी के व्यक्तित्व को उच्च शिक्षा पाठ्यक्रम में शामिल करने की पहल की है।
सीएम ने आगे कहा, सुशासन के लिए देश के अमर सेनानियों का सम्मान हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता है... सरकार बनने के बाद हमने रानी अवंतीबाई लोधी और रानी दुर्गावती जैसी वीरांगनाओं को समर्पित करते हुए अपनी पहली कैबिनेट बैठक जबलपुर में आयोजित की। इसलिए हमने वीरांगना रानी अवंतीबाई के नाम पर विश्वविद्यालय बनाया।
मध्यप्रदेश सरकार ने उच्च शिक्षा के पाठ्यक्रम में अमर बलिदानियों के व्यक्तित्व को शामिल करने की पहल की है... यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi ने नई शिक्षा नीति लागू कर गुलामी के सारे चिह्न मिटाने का निर्णय किया। मुझे इस बात का गर्व है कि मध्यप्रदेश, नई शिक्षा नीति लागू कराने वाला देश में पहला राज्य बना।