मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव  के मुख्यआतिथ्य में भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में 14 फरवरी बुधवार को नीति आयोग की तरफ से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। 

सीएम यादव ने योजना आर्थिक सांख्यिकी विभाग, अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में 'भारत के विनिर्माण विकास में प्रदेश की सहभागिता' विषय पर आधारित "नीति आयोग" की कार्यशाला में सहभागिता की।

सीएम यादव ने "नीति आयोग" की कार्यशाला का शुभारंभ किया। इस मौके पर सीएम यादव ने कहा, सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही ...यह मध्यप्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। नीति आयोग द्वारा बनाई गईं नीतियों का बेहतर ढंग से क्रियान्वयन कर हम इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

सीएम ने आगे कहा, भारत के विनिर्माण विकास में प्रदेश की सहभागिता हमेशा महत्वपूर्ण रही है...माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi का सुशासन को लेकर व्यापक दृष्टिकोण है। उनके द्वारा लिए गए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) योजना जैसे जन हितैषी निर्णयों के कारण आम जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।

कार्यशाला 14 फरवरी को प्रात: 10 बजे कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में प्रारंभ हुई। शुभारंभ सत्र में स्वागत उद्धबोधन नीति आयोग के सीईओ श्री बीवीआर सुब्रमण्यम का रहा। 

कार्यशाला में विभिन्न सत्र आयोजित होंगे। सत्रों में विषय विशेषज्ञ सहभागिता करेंगे। कार्यशाला का समापन सायंकाल 4 बजे होगी। कार्यशाला का आयोजन योजना आर्थिक सांख्यिकी विभाग, अटल विहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।