राजधानी स्थित उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान और उज्जैन के पीजी गर्ल्स कॉलेज को नैक द्वारा ए प्लस ग्रेड दिया गया है। उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान, भोपाल को प्रत्यायन में बेहतर सीजीपीए 3.45 के साथ ए प्लस ग्रेड प्राप्त किया गया है।
पूर्व में महाविद्यालयको नैक के तृतीय चरण में महाविद्यालय ने सीमित संसाधनों के बावजूद दो पायदान बढ़ोतरी दर्ज की है। महाविद्यालय को पूर्व में 3.1 सीजीपीए के साथ ए ग्रेड प्राप्त था। इसी तरह शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, उज्जैन को 3.35 सीजीपीए के साथ ए प्लस ग्रेड प्राप्त हुआ है। पूर्व में महाविद्यालय को 3.19 सीजीपीए के साथ ए ग्रेड प्राप्त था।
महाविद्यालयों में उच्च ग्रेड के लिए सतत् प्रयास किए जा रहे है :
मंत्री यादव उच्च शिक्षा मंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में शासकीय महाविद्यालयों की गुणवत्ता राष्ट्रीय के सर्वागीण विकास को सुनिश्चित किया जा रहा है। मंत्री डॉक्टर यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में नई शिक्षा स्तर पर नई तस्वीर प्रस्तुत कर रहा है। महाविद्यालयों की शिक्षण प्रणाली में अमूलचूल परिवर्तन कर छात्रों नीति 2020 के लागू होने के बाद उच्च शिक्षा के पाठ्यक्रम के विस्तार के साथ महाविद्यालयों में लगातार प्रगति देखा है।
राज्य स्तरीय नैक प्रकोष्ठ द्वारा सभी महाविद्यालयों में उच्च ग्रेड के लिए सतत् प्रयास किए जा रहे है। नैक द्वारा प्रत्येक 5 वर्ष में 7 मापदंडों के आधार पर महाविद्यालय की गुणवत्ता का परीक्षण कर अंक दिए जाते हैं। वर्ल्ड बैंक द्वारा महाविद्यालयों की सुविधाओं में बढ़ोतरी के साथ महाविद्यालय द्वारा की गई कड़ी मेहनत एवं एसएलएनसी के सतत प्रयत्नों से बेहतर ग्रेड प्राप्त किया है।