MP News: मध्यप्रदेश के सतना जिले से लोकायुक्त की टीम पर पथराव की घटना सामने आई हैं. दरअसल, सतना की चोरहटा पंचायत में लोकायुक्त रीवा की टीम पर हमला हो गया.

लोकायुक्त की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यहां दबिश देते हुए सरपंच संजीव सिंह को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया.

जिसके बाद कार्रवाई के दौरान ही सरपंच समर्थक कुछ लोगों ने टीम पर पथराव शुरू कर दिया. हालांकि, लोकायुक्त की टीम के सदस्य हमले से बचते हुए आरोपी सरपंच को अपने साथ रीवा लेकर चले गए.