मध्य प्रदेश चुनाव 2023: भारतीय जनता पार्टी इस बार मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तीन से चार सूचियां जारी कर सकती है। पहली लिस्ट जारी होने के बाद दूसरी लिस्ट 5 सितंबर तक जारी होने की संभावना है। कहा जा रहा है, कि दूसरी लिस्ट में 60 से ज्यादा उम्मीदवारों के नाम शामिल हो सकते हैं।

एमपी विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी अपने उम्मीदवारों की स्टेप बाई  स्टेप अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर रही है। पहली लिस्ट में 39 उम्मीदवारों के नाम थे। तो वहीं दूसरी लिस्ट में 60 से ज्यादा उम्मीदवारों के नाम शामिल होने की संभावना है।

बताया जा रहा है कि दूसरी सूची 5 सितंबर तक जारी हो सकती है। सूची में विशेष रूप से कांग्रेस विधायकों के कब्जे वाली विधानसभा सीटों के नाम शामिल होंगे। भारतीय जनता पार्टी बहुत सोच समझकर, रणनीति के अनुसार अलग-अलग लिस्ट जारी कर रही है। माना जा रहा है कि इस बार बीजेपी उम्मीदवारों की तीन से चार सूचियां जारी होंगी।

सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी उन सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर रही है। जिन पर कांग्रेस का कब्जा है। इन सीटों पर उम्मीदवारों की समय से पहले घोषणा होने से उम्मीदवारों को प्रचार के लिए अधिक समय मिल जाएगा। साथ ही आसपास की विधानसभा के नेता भी उस उम्मीदवार की मदद में जुट जाएंगे। 

सभी उम्मीदवारों के नाम घोषित होने के बाद कमजोर सीटों पर भी ध्यान दिया जा रहा है। दूसरी ओर उम्मीदवारों को जल्द मैदान में उतारने के कारण पार्टची में विरोध के स्वर भी मुखर हो चले हैं। विधानसभा में पहली लिस्ट में शामिल 39 सीटों में से 16 सीटों पर बगावत के स्वर सामने आ चुके हैं।

इस बार बीजेपी पूरी ताकत के साथ कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ने जा रही है। यही वजह है कि इस बार दिल्ली और भोपाल में एक साथ मंथन चल रहा है। केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य डॉ. सत्यनारायण जटिया के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी ने सरकार बनाने का फैसला कर लिया है। इसी के चलते मध्यप्रदेश में प्रचंड बहुमत पाने के लिए चुनावी रणनीति के तहत उम्मीदवार उतारे जा रहे हैं।