प्रदेश सरकार के मंत्री और रहली विधायक गोपाल भार्गव अपने बेबाक बोल से फिर सुर्खियों में हैं। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा प्रदेश में बिकाऊ और टिकाऊ के मुद्दे को फिर हवा दे दी

रहली विधानसभा के ग्राम चौरई में विकास कार्यों के लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम में पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि उन्होंने मुझ पर भी डोरे डालने की बहुत कोशिश  लेकिन मैंने कह दिया कि यह माल टिकाऊ है बिकाऊ नहीं है।

मंत्री भार्गव ने इसके साथ ही एक बार फिर चुनाव मैदान में उतरने की इच्छा भी जताई। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस से भाजपा में आये विधायकों के बाद प्रदेश की सियासत में बिकाऊ और टिकाऊ का नारा खूब चला था।

अब प्रदेश में कई विधानसभा सीटों पर सिंधिया समर्थकों के कारण भाजपा के मूल कार्यकर्ताओं में नाराजगी सामने आ रही है ऐसे में मंत्री गोपाल भार्गव का यह बयान सियासी जगत में काफी सुर्खियां बटोर रहा है बल्कि इसके मायने भी तलाशे जा रहे हैं।