भारतीय एयर फोर्स का 91 वां स्थापना दिवस 30 सितंबर को मनाया जाएगा। इससे पहले वायु सेना के फाइटर जेट्स नेआज भोपाल में बड़े तालाब के आसमान पर शक्ति और शौर्य का प्रदर्शन कर लोगों को रोमांचित कर दिया। पायलटों ने आकाश की ऊंचाइयों पर शानदार करतब भी दिखाए। इस बेड़े में एयरफोर्स के लड़ाकू विमानों से लेकर ट्रांसपोर्ट विमान और लड़ाकू हेलिकॉप्टर शामिल हैं। भोपाल में हो रहे एयर शो के चलते राजा भोज एयरपोर्ट की नियमित फ्लाइट्स को भी रीशेड्यूल किया गया।
लड़ाकू विमानों का भोपाल पड़ाव
इस शो के लिये 30 लड़ाकू विमान और हेलिकॉप्टर भोपाल पहुंचे। इनमें 25 विमान राजाभोज एयरपोर्ट पर और बाकी 3 ईएमई सेंटर में खड़े किए गए थे।