मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 21 जुलाई शुक्रवार को गाडरवारा में शक्कर-पेंच लिंक संयुक्त परियोजना का भूमिपूजन किया और जन दर्शन में हिस्सा लिया। विकास पर्व के अंतर्गत गाडरवारा में रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आत्मीय स्वागत व अभिवादन के लिए जगह -जगह अपार जन समूह उमड़ा।
लाड़ली बहनें, लाडली लक्ष्मियों के साथ सभी लोग हर तरफ से भैया जी, मामा जी की नारों के साथ मुख्यमंत्री श्री चौहान पर पुष्प वर्षा की। बारिश भी रोड शो को आकर्षक बना रही थी, वर्षा में लोगों का उत्साह दुगुना हो गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाई - बहन व परिवार के मिलने के अवसर पर इंद्रदेव भी प्रसन्न होकर वर्षा कर रहे हैं। मैं भी भीगा, भांजे -भांजिया सब भीगे और भीगते हुए रोड शो में अपार उत्साह से भाग लिया। यह अद्भुत प्यार व विश्वास है। रोड शो में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जनता का अभिवादन स्वीकार किया और जनता के विश्वास व प्यार से अभिभूत हुए।
इस दौरान CM शिवराज ने कहा आज कई बहनों ने मुझे राखी बाँधी है,ये प्रेम के दागे है, ये विश्वास के दागे है, ये स्नेह और आत्मीयता के दागे है, मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि आपके विश्वास को कभी टूटने नहीं दूँगा।
आज 4,434.02 करोड़ रुपए की लागत वाली शक्कर पेंच लिंक संयुक्त परियोजना का भूमिपूजन हुआ है। इससे नरसिंहपुर जिले के 197 गाँव में, छिंदवाड़ा के 95 गाँवों में तथा गाडरवारा के आसपास के 189 गांवों के खेतों में पानी पहुँचेगा।
मेरे भाइयों और बहनों, मैं तो जनता की जिंदगी बदलने निकला हूं और जिंदगी को बदल के ही मानूंगा। मेरे मन में संकल्प पैदा हुआ कि बहन क्यों मजबूर हो, बहनों के पास इतना पैसा तो हो कि वह कुछ खरीद सके। बच्चे कहते है मामा-मामा तो बच्चों की माँ मेरी बहन हुई, मेरे मन में विचार आया कि ऐसा कुछ किया जाए कि बहन आर्थिक रूप से सशक्त हो जाए।
मध्यप्रदेश मेरा मंदिर है, इसमें रहने वाली जनता भगवान है और इस जनता का पुजारी शिवराज सिंह चौहान है। एक दिन मैं रात में जागता रहा कि आखिर क्या करूं बहनों के लिए और फिर मैंने सोचा कि 1 हजार बहनों के खाते में डालेंगे, तो उनकी छोटी-मोटी समस्याएं हल हो जाएंगी।
मेरी बहनों हर पात्र बहनों को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत 1 हजार रुपए प्रतिमाह देने का निर्णय लिया, ताकि हर बहन आर्थिक रूप से सशक्त हो। मैं सवा करोड़ बहनों का सौभाग्यशाली भैया हूँ। 25 जुलाई से मैं उन बहनों के भी फॉर्म भरवा रहा हूँ जो 21 साल की है, साथ ही किसान परिवार की उन बहनों को भी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ दिया जाएगा, जिनके पास ट्रेक्टर है।
बहनों में 1 हजार रुपए को धीरे-धीरे बढ़ाकर 3000 रुपए प्रतिमाह करूँगा। बहनों आपको मजबूर नहीं मजबूत बनना है। ये केवल पैसा नहीं है, पैसा सम्मान बढ़ाता है, ये रुपया नहीं है, ये मैंने बहनों का मान बढ़ाया है, आपका सम्मान बढ़ाया है, आपका आत्मसम्मान बढ़ाया है। मध्यप्रदेश में बेटी को मजबूर नहीं होने दूँगा, इसीलिए मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना बनाई।
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत बेटियों की शादी करवाऊंगा। बेटियों के बिना दुनिया नहीं चल सकती। अगर बेटी नहीं बचाओगे, तो बहू कहां से लाओगे। स्थानीय निकाय के चुनावों में हमने तय किया कि आधी सीटों पर केवल बहनें ही चुनाव लड़ेगी।
हमने तय किया कि मकान, दुकान और खेत यदि माँ, बहन और बेटी के नाम पर खरीदी जाती है तो उससे केवल 1 प्रतिशत रजिस्ट्री शुल्क लिया जाएगा। मेरा काम सिर्फ पैसे बांटना नहीं है मेरा संकल्प है कि बहनों की आदमनी कम से कम ₹10 हजार प्रतिमाह करवाऊंगा।