मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने परिवार के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने सूखे से जूझ रहे राज्य में बारिश की प्रार्थना समेत प्रदेश की खुशहाली की कामना लेकर बाबा महाकाल से गुहार लगाई थी। अब प्रदेश में बारिश के दौर के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान पत्नी साधना और बेटे कुणाल चौहान के साथ महाकाल मंदिर पहुंचे।

सीएम सुबह भोपाल से हेलीकॉप्टर से उज्जैन पहुंचे। यहां नागझिरी स्थित हेलीपैड पर स्थानीय भाजपा नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। यहां से मुख्यमंत्री सीधे महाकाल मंदिर पहुंचे और भगवान के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने गर्भगृह में जाकर बाबा महाकाल का पंचामृत से अभिषेक भी किया।

सीएम नेसीएम ने लिखा है, सत्य है कि बाबा महाकाल के दरबार में कोई प्रार्थना खाली नहीं जाती है! मध्यप्रदेश में बादल बरसे और खूब बरसे, यह महाकाल की कृपा ही तो है, सच्चे मन से की गयी प्रार्थना महाकाल हमेशा सुनते हैं। एक बार फिर महाकाल के दरबार में हूँ, प्रभु के चरणों में समर्पण के लिए, अपने मध्यप्रदेश की खुशहाली के लिए! । । जय श्री महाकाल।

आपको बता दें सीएम शिवराज ने बीते सोमवार को अच्छी बारिश की प्रार्थना के लिए बाबा महाकाल के दरबार में महारुद्र अनुष्ठान में भाग लिया। इसके बाद बाबा महाकाल की कृपा से प्रदेश में एक बार फिर से बारिश का दौर शुरु हो गया। इसी के चलते सीएम शिवराज बाबा महाकाल का आभार जताने परिवार के साथ उज्जैन पहुंचे।