भोपाल के जंबूरी मैदान में भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर मध्यप्रदेश में विजय का संकल्प दिलाया। प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर तीखे हमले करते हुए अपनी सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया।

कार्यकर्ता महाकुंभ में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी कांग्रेस पर हमलावर दिखे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया था। यह कलंक हमने मिटा दिया। डबल इंजन की सरकार ने MP को तेजी से आगे बढ़ाया है।

CM शिवराज ने आगे कहा कि प्रदेश में 19 महीने के लिए कांग्रेस आई थी। तब मुख्यमंत्री कमलनाथ ने PM आवास के मकान लौटाकर गरीबों के मकान नहीं बनने दिए। प्रदेश में जल-जीवन मिशन भी शुरू नहीं किया।

मुख्यमंत्री शिवराज ने कमलनाथ की तत्कालीन सर्कार पर आरोप लगते हुए कहा कि लगभग सवा साल के लिए आई कांग्रेस सरकार ने सभी जनकल्‍याण की योजनाएं बंद करने का पाप किया था।  हमने सरकार में आते ही सभी योजनाएं दोबारा शुरू कर एक नया मध्‍यप्रदेश गढ़ने का कार्य किया है।

CM शिवराज ने कांग्रेस ने अपने काले दौर में मध्‍यप्रदेश को बीमारू राज्‍य बना दिया था, उस बीमारू के कलंक को मिटाने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है। हम गर्व के साथ कहते हैं कि डबल इंजन की सरकार ने मध्यप्रदेश को तेजी से आगे बढ़ाया है।

इस मौके पर सीएम शिवराज ने कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए संकल्प भी दिलाया। उन्होंने कहा कि मेरे कार्यकर्ता भाइयों और बहनों, आप सब यह संकल्प लें कि अपने बूथ पर भारी बहुमत से हम भारतीय जनता पार्टी को विजय बनाएंगे। साथ ही 2024 के चुनाव में मध्यप्रदेश की सभी 29 सीटों पर भाजपा को जीत दिलाकर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के गले में '29' कमल की माला डालने का संकल्प लें।