MP News: जबलपुर में शासकीय महिला पालीटेक्निक कालेज में 50 सीटों हेतु छात्रावास का निर्माण केंद्रीय सहायता से किया जा रहा है। 25 जनवरी 2012 को इसके लिये 1 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई थी और पहली किश्त 20 लाख रुपये 27 मार्च 2012 को पीआईयू को जमा की गई। 

वर्ष 2013 में पीआईयू के द्वारा निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया। 70 लाख रुपये की राशि 5 जनवरी 2015 को पीआईयू को पुन: दी गई। पीआईयू द्वारा अब तक 84 लाख 56 हजार 800 रुपये की राशि व्यय की गई है। 

अभी हास्टल में ये कार्य अपूर्ण हैं: पंखे, ट्यूबलाईट एवं अन्य इलेक्ट्रिकल फिटिंग, खिड़कियों का कार्य, ट्रांसफार्मर से हास्टल तक विद्युत केबल, किचन एवं लेट्रिन-बाथरुम का सिविल कार्य, हास्टल हेतु सुरक्षा चौकी, पानी के लिये वाटर सप्लाय पाईपलाईन।