उज्जैन में देश का पहला यूनिटी मॉल बनेगा। इसके लिए वित्त मंत्रालय ने 284 करोड़ के फंड को स्वीकृति दे दी। यूनिटी मॉल में एक जिला एक उत्पाद, जीआइ प्रोडक्ट, हस्तशिल्प उत्पादों के साथ अन्य स्थानीय उत्पादों को प्रमोशन मिलेगा। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि इसमें प्रदेश के सभी जिलों के उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए दुकानें होंगी। यहां अन्य राज्यों के प्रमुख उत्पाद भी मिलेंगे। मॉल में 100 कमरों का होटल, मल्टीप्लेक्स, ऑडिटोरियम व एक गार्डन होगा। तीन मंजिले मॉल में 100 से अधिक दुकानें रहेंगी।
🏏 खेल
उज्जैन में आकार लेगा देश का पहला यूनिटी मॉल, 284 करोड़ मंज़ूर
निर्माण के लिये वित्त मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 284 करोड़ रूपये स्वीकृत किये गये हैं..!