जिले के पर्यटन स्थल महादेवपानी के पास गोपी घाट में डूबा बच्चा रेस्क्यू टीम ने देर रात ढूंढ निकाला। लेकिन तब तक 15 वर्षीय विधान सेन की मौत हो चुकी थी। आज भोपाल में पोस्टमार्टम के बाद मृतक विधान सेन के शव को परिजनों को सौंपा जायेगा। जानकारी के अनुसार मृतक को देर रात लगभग साढ़े 3 बजे रेस्क्यू टीम ने ढूंढ निकाला।
भोपाल से वह अपने दो अन्य दोस्तों के साथ महादेव पानी घूमने आया था। तभी रपटे पर नहाते समय अचानक पानी आ जाने से तीनों दोस्त बह गये, इनमें दो को तो बचा लिया गया लेकिन विधान की तलाश एनडीआरएफ व एसडीआरएफ के साथ होमगार्ड वन विभाग और पुलिस विभाग की टीम भी करती रही।