मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है। कांग्रेस नेता ने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है कि इस बार बीजेपी को हराना है। इसका एहसास बीजेपी नेताओं को भी होने लगा है, इसलिए अब बीजेपी नेता भी कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं।
उन्होंने आगे कहा, पीएम मोदी मध्यप्रदेश में चाहे कितनी भी रैलियां कर लें, लेकिन कांग्रेस को हरा नहीं पाएंगे। आज मैं कोर्ट में मौजूद हूं, बीजेपी ने मेरे खिलाफ झूठे मुकदमे दायर किए हैं। भाजपा मेरे खिलाफ झूठा मामला बनाकर मुझे फंसाना चाहती है।
गौरतलब है कि भोपाल के जंबूरी मैदान में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बीते सात महीने में यह मध्यप्रदेश का छठवा दौरा है।