राज्य के स्वास्थ्य विभाग के भोपाल में स्थित आयुष्मान भारत निरामयम में पदस्थ चिकित्सा अधिकारी डा. योगेन्द्र सिंह ठाकुर सात माह तक 13 जनवरी 2023 से 7 जुलाई 2023 तक गायब रहे। उन्होंने इसकी कोई सूचना भी विभाग को नहीं दी और अनधिकृत रुप से अनुपस्थित रहे।

परन्तु बाद में उक्त चिकित्सा अधिकारी ने शपथ-पत्र दिया कि उनकी सात माह की अनुपस्थिति को डायजनासन यानि अकार्य दिवस माना जाये। इनके शपथ-पत्र को राज्य शासन ने पेंशन नियमों के तहत स्वीकार उनकी सात माह की गैरमौजूदगी को अकार्य दिवस मान लिया है और उनका प्रकरण समाप्त कर दिया है