भोपाल: प्रदेश की कृषि उपज मंडियों से केंद्र एवं राज्य सरकार की संस्थाओं द्वारा प्राईज सपोर्ट स्कीम के अंतर्गत न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मूंग एवं उड़द फसलों की खरीदी पर अब मप्र निराश्रितों एवं निर्धन व्यक्तियों की सहायता अधिनियम 1970 के तहत निराश्रित शुल्क के भुगतान से भी छूट मिलेगी। यह छूट विपणन मौसम 2022-23 में उपार्जित की गई मूंग एवं उड़द फसलों के लिये दी जायेगी।