दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में एक इमारत के एक फ्लोर पर आग लग गई। आग एम्स के आपातकालीन वार्ड में लगी है। मौके पर 8 फायर टेंडर के पहुंचने की सूचना है।
बताया जा रहा है कि आग कथित तौर पर इमारत के एंडोस्कोपी कक्ष में लगी। सभी रोगियों का सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं है। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
एम्स प्रबंधन के मुताबिक़ आग नियंत्रण में है। स्थिति का जायजा लेने के लिए निदेशक भी मौके पर पहुंच गए हैं। वहीं अग्निशमन विभाग ने कहा, "पुरानी राज कुमारी ओपीडी बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर आग लग गई। दमकलकर्मियों ने इस पर काबू पा लिया, लेकिन तलाशी अभियान अभी भी जारी है।