मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर राज्य वन शहीद स्मारक एवं चंदनपुरा नगर वन लोकार्पण एवं वन महोत्सव में हिस्सा लिया। राष्ट्रीय वन शहीद दिवस के अवसर पर सीएम शिवराज ने वन बचाने वाले सभी शहीदों को नमन किया।

सीएम शिवराज ने इस दौरान सीएम शिवराज ने वन रक्षा शहीदों को लेकर  कई घोषणाएं भी कीं।  सीएम शिवराज ने कहा कि सरकार ने फैसला किया है कि वन रक्षा शहीदों को मिलने वाली सम्मान निधि ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹25 लाख की जाएगी।  

सीएम शिवराज ने कहा कि मैं वन विभाग को बधाई देता हूं, जिनकी वजह से मध्य प्रदेश आज वनों की रक्षा करने वाला प्रदेश बन गया है। मैं वन विभाग को बधाई देता हूं, जिनकी वजह से मध्यप्रदेश आज वनों की रक्षा करने वाला प्रदेश बन गया है। प्रदेश में आज 30% से अधिक फॉरेस्टव कवर उपलब्ध है, साथ ही देश के कुल फॉरेस्टप कवर बचाने में भी हमारा 12% से भी अधिक योगदान है।

शहीदों के बलिदान को याद करते हे सीएम शिवराज ने कहा कि मैं अमर शहीदों का चारण उनके गुण गाया करता हूं जो कर्ज राष्ट्र ने खाया है मैं उसे चुकाया करता हूं। राष्ट्रऋणी है उनका जिन्होंने अपनी जान की बाजी लगाकर वनों की सुरक्षा का कार्य किया है। हर साल मध्यप्रदेश में हम राष्ट्रीय वन शहीद दिवस हम उद्देश्यपूर्ण ढंग से मनाएं, ऐसा प्रयास किया जाएगा।

इस मौके पर सीएम शिवराज ने बाबा महाकाल का भी धन्यवाद किया। सीएम शिवराज ने कहा, कि  हृदय से की गई प्रार्थना जरूर सुनी जाती है। पिछले एक सप्ताह से प्रदेश में वर्षा हो रही है, जिससे फसलें संभल गई हैं और हम सूखे से बच गए हैं। प्रदेश में बारिश हो नहीं रही थी, अकाल की स्थिति बन गई थी, किसानों की फसलें सूख रही थीं एक बड़ा संकट प्रदेश के द्वार पर आ खड़ा हुआ था। लेकिन अब महाकाल महाराज की कृपा से संकट टल गया है, हम सूखे से बच गए हैं।