पूर्व विधायक गिरिजाशंकर शर्मा ने बीजेपी छोड़ दी है। नर्मदापुरम से भाजपा विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीताशरण शर्मा के भाई और  गिरिजाशंकर शर्मा 2003 और 2008 में बीजेपी से विधायक रह चुके हैं। गिरिजाशंकर शर्मा ने पार्टी पर उपेक्षा का आरोप लगाया है।

पूर्व विधायक गिरिजाशंकर शर्मा ने कहा कि पार्टी 10 वर्षों से उनकी उपेक्षा कर रही है। संगठन में नए लोग आ गए हैं, जो लगातार पुराने लोगों को किनारे कर रहे हैं। पुराने नेताओं की पूछपरख नहीं की जा रही है। कई बार लगता है कि संगठन से बात करनी चाहिए, लेकिन संगठन में कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

गिरिजाशंकर शर्मा शर्मा के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें हैं। बताया जा रहा है, कि डेढ़ महीने पहले वे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिलने भोपाल स्थित आवास पर पहुंचे थे, लेकिन तब उनसे मुलाकात नहीं हो सकी थी।

गिरिजाशंकर शर्मा जनसंघ से जुड़े रहे। वे दो बार नगर पालिका अध्यक्ष और दो बार विधायक रहे। बीजेपी संगठन में उन्होंने जिला अध्यक्ष समेत कई जिम्मेदारियां संभालीं। गिरिजाशंकर शर्मा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीताशरण शर्मा के बड़े भाई हैं। सीताशरण शर्मा पांच बार विधायक रह चुके हैं। शर्मा परिवार नर्मदापुरम जिले की राजनीति में काफी प्रभावशाली है।