भोपाल: विश्वविद्यालय सेवा के सहायक प्राध्यापक के कुल 61 पदों में से अब 4 पद नि:शक्तजनों के लिये आरक्षित रहेंगे। राज्य के सामाजिक न्याय विभाग ने दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के तहत इन पदों का चिन्हांकन कर दिया है। चिन्हांकित इन 4 पदों में से 1-1 पद दृष्टि आधिक एवं श्रवण बाधिक के लिये तथा 2 पद लोकोमीटर डिसेबिलिटी जिसमें शामिल है सेरेब्रल पाल्सी, कुष्ठ रोग मुक्त, बौनापन, एसिड अटैक पीडि़त, एवं मस्कुजर ट्राफी के लिये आरक्षित रहेंगे।