राजधानी भोपाल में जुलाई के आखिरी सप्ताह में बारिश का दौर कमजोर पड़ते ही गर्मी और उमस लगातार लोगों को बेहाल कर रही थी, लेकिन शहर में इन दिनों मानसूनी बौछारों का दौर चल रहा है। शहर में लगातार तीसरे दिन सावन की रिमझिम बौछारों का क्रम चलता रहा, इसके चलते फिजा में ठंडक घुल गई और अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट हो गई। करीब 5 माह 18 दिन बाद अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री पर पहुंचा है।
मौसम विभाग के मुताबिक़ इस समय जो डिप्रेशन बना हैं, वह उत्तर पूर्वी मप्र की ओर बढ़ रहा है, इसके असर के चलते बादल, बारिश की स्थिति बन रही है। भोपाल में भी मध्यम से भारी बारिश की स्थिति रहेगी। इस सिस्टम का असर लगभग 48 घंटे रहने की संभावना है, 6 अगस्त के बाद बारिश में थोड़ी कमी आने की संभावना है।