मध्य प्रदेश में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में सियासी बार-पलटवार का दौर जारी है। एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ पर पूर्व रॉ अधिकारी जीबीएस सिद्धू ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाया है। पूर्व रॉ अधिकारी के बयान के बाद बीजेपी ने एक बार फिर कांग्रेस पर हमला बोला है। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इसे लेकर कमलनाथ से जवाब तलब किया है।

पूर्व रॉ अधिकारी जीबीएस सिद्धू का आरोप है, कि- कांग्रेस नेता कमल नाथ और संजय गांधी जरनैल सिंह भिंडरावाले को पैसे भेजते थे। 

गृहमंत्री नरोत्तम का कहना है, कि ऐसे में कांग्रेस को इन आरोपों का जवाब देना चाहिए। आपको बता दें कि रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) के पूर्व अधिकारी जीबीएस सिद्धू ने कमलनाथ के साथ-साथ दिवंगत कांग्रेस नेता संजय गांधी पर भी गंभीर आरोप लगाए थे और कहा था कि वे भिंडरावाले को फंडिंग कर रहे थे।

जीबीएस सिद्धू द्वारा कही गई बातें अब कांग्रेस और कमलनाथ के लिए गले की फांस बन सकती हैं। जीबीएस सिद्धू के इस बयान को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि 1984 दंगों का मामला कोर्ट में लंबित है और इन मामलों में अभी तक कमलनाथ बरी नहीं हुए हैं। मिश्रा ने जीबीएस सिद्धू के बयान पर कांग्रेस से सफाई मांगी है। आपको बता दें कि खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के मारे जाने के बाद से भारत और कनाडा के रिश्तों में तनाव आ गया है।

इस बीच रॉ के पूर्व अधिकारी जीबीएस सिद्धू ने गंभीर आरोप के बाद एमपी की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। राज्य में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरु हो गई है, ऐसे में कमलनाथ पर लगे ये बड़े आरोप कांग्रेस और उनके लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं।

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि 1984 के दंगों में अभी तक कमलनाथ बरी नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि ये आरोप बेहद गंभीर हैं, कांग्रेस को इन पर जवाब देना चाहिए। आपको बता दें कि बीजेपी लगातार कमल नाथ पर 1984 के दंगों का आरोप लगा रही है। जबकि कमलनाथ हमेशा कहते रहे हैं कि उनके खिलाफ आज तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है और उनका 45 साल का राजनीतिक करियर बेदाग है।