मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास कार्यालय स्थित समत्व भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक वंदे मातरम के गान से आरंभ हुई। शिवराज कैबिनेट में कई अहम फैसले किए गए।
मंत्री विश्वास सारंग ने कैबिनेट में हुए फैसलों के संबंध में जानकारी दी। कैबिनेट मैं लिए गए फैसलों में जिला पंचायत सदस्यों का मानदेय बढा दिया गया है। मानदेय 4500 से बढ़ाकर 13 हजार रुपये कर दिया गया है। 771 से अधिक सदस्यों को इसका मिलेगा फायदा मिलेगा। इससे 8 करोड़ 3 लाख का आयगा अतिरिक्त भार आएगा।
सीखो कमाओ योजना पर भी कैबिनेट ने मुहर लगाई। योजना 22 अगस्त मंगलवार को लॉन्च की जा रही है। पुलिसकर्मियों को लेकर मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं पर कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। पुलिस कर्मियों का क्लोथिंग भत्ता को बढ़ाकर 5 हजार रूपये कर दिया गया। पुलिसकर्मियों को मिलने वाले विशेष भोजन की दर को 70 से बढ़ाकर किया 100 रुपए कर दिया गया। इसके तहत किसी भी स्तर पर ड्यूटी करने पुलिसकर्मियों को इसका लाभ मिलेगा।
पेंशनरस व पेंशनर्स के परिवारों को भी सरकार ने तोहफा दिया है। 1 जुलाई 2023 से मंहगाई राहत की दर में वृद्धि की गई है। महँगाई से राहत देने से सरकार पर 410 करोड का अतिरिक्त भार आयगा। बैतूल जिले की आमला तहसील में अनुविभागीय कार्यालय को मंजूरी दी गई। यहां 12 पद स्वीकृत किये गए हैं।
305 नए पद नर्सिंग महाविद्यालय के लिए स्वीकृत किए गए।
7 नए शासकीय महाविद्यालय खोलने पर भी कैबिनेट मुहर लगाई। आपको बता दें, कि बसई में कल ही शासकीय महाविद्यालय खोलने की घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की थी।