मध्यप्रदेश के बहुचर्चित आरजीपीवी (राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय) घोटाले मामले में तत्कालीन कुलपति प्रो. सुनील कुमार को राज्य शासन ने निलंबित कर दिया है।

आरजीपीवी में लगभग 19.45 करोड़ का घोटाला हुआ था। आपको बता दें कि इस मामले में चांसलर समेत रजिस्ट्रार और अकाउंटेंट के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। इस मामले में एबीवीपी की ओर से सीएम हाउस का भी घेराव किया गया।

तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश में लिखा है कि 19 फरवरी को एफडी घोटाला मामले में गठित जांच समिति द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन में प्रोफेसर सुनील कुमार गुप्ता द्वारा कुलपति रहते हुए विवि की राशि अनाधिकृत एंव आपराधिक रूप से निजी खातों में डाले जाने का कृत्य सही पाया गया है। इस कारण उन्हें निलंबित किया जाता है।