MP News: मध्य प्रदेश को आज करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात मिल गई हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (29 फरवरी) को 'विकसित भारत, विकसित मध्यप्रदेश' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए करीब 17 हजार 500 करोड़ रुपए से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया.

वहीं, प्रदेश में अलग-अलग 500 स्थानों पर इसका लाइव प्रसारण भी किया गया. आगामी लोकसभा चुनाव से पहले देशभर में विकसित भारत कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इसके तहत प्रधानमंत्री मोदी देश के राज्यों को कई बड़ी सौगातें दे रहें हैं. मध्य प्रदेश में भी विकास को गति देने के लिए करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया. 

पीएम मोदी ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये मध्य प्रदेश को करीब 17 हजार 500 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की सौगातें दी. इनमें सिंचाई, बिजली, सड़क, रेल, कोयला, उद्योग से जुड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं. वहीं, साइबर तहसील परियोजना का भी शुभारंभ किया गया.

देखें लाइव: