इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में स्थित एक इंस्टिट्यूट के टीचर पर एक छात्रा के साथ बद्सलूकी करने के आरोप सामने आए हैं। जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने न सिर्फ टीचर के साथ मारपीट की बल्कि उसे नग्न करके परिजन थाने ले आए। छात्रा के परिजनों का आरोप है कि टीचर छात्रा के साथ अश्लील हरकत कर रहा था। छात्रा इंस्टिट्यूट में नीट की तैयारी कर रही है।

दरअसल, तुकोगंज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले तुलसी टावर स्थित इंस्टीट्यूट में खरगोन से आई छात्रा नीट की तैयारी कर रही थी, छात्रा ने इंस्टीट्यूट के टीचर पर रेस्टोरेंट में बुलाकर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया।

वहीं, तुकोगंज थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह यादव ने बताया कि क्षेत्र के तुलसी टॉवर की कोंचिग क्लासेस में नीट की तैयारी करने के लिए खरगोन से इंदौर आई छात्रा के साथ, वही पढ़ाने वाले एक टीचर ने पढ़ाई के बहाने कैफे में बुलाकर अश्लील हरकत की और एक अन्य टीचर ने छात्रा को धमकी देकर प्रताड़ित किया।

जिसके बाद छात्रा ने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई और परिजनों ने कोचिंग टीचर की बीच सड़क पर निर्वस्त्र कर जमकर पिटाई कर दी। वही कोचिंग टीचर विवेक और शैलेन्द्र को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। परिवार का आरोप है, कि टीचर छात्रा को आए दिन परेशान करता था।