इंदौर में 15 अगस्त पर पिकनिक स्पॉट भैरोंकुंड में नहाने गए तीन युवक डूब गए। इसमें एक युवक के मौत हो गई वहीं दो युवक अभी लापता हैं। हादसा उस समय हुआ जब एक युवक डूबने लगा उसे बचाने के लिए दो दोस्त पानी में उतर गए और तीनों ही डूब गए।

पुलिस ने एक युवक की लाश बरामद कर ली है। वही अन्य दो की तलाश की जा रही है। मामला खुड़ैल के भैरोकुंड का है। घटना का वीडियो भी वायरल है। वीडियो में युवक डूबते हुए दिखाई दे रहे हैं।

तीनों दोस्त चंदन नगर थाना क्षेत्र के निवासी थे। स्वतंत्रता दिवस के दिन तीनों अपने साथियों के साथ पिकनिक मनाने भैरव कुंड गए थे। नहाते वक्त एक साथी को डूबते हुए देख दो दोस्त बचाने के लिए तत्काल पानी में उतरे लेकिन वे उसे नहीं बचा पाए।

पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक शव बरामद कर लिया है। दो युवकों की तलाश जारी है। डूबने वाले तीनों युवकों के नाम यासीन अली निवासी चंदननगर, सुफियान निवासी खजराना और जफ़र वारसी निवासी ग्राम बांक इंदौर बताए जा रहे हैं।